मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 जून से 30 जून तक योग पर्व का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बच्चे, किशोर व बुजुर्ग सभी भाग ले सकते हैं। यह योग शिविर नि:शुल्क होगा और योग से रोगों को ठीक करने की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के मुताबिक, मसूरी में पहली बार 22 जून से 30 जून तक सुबह 7 से 8 बजे तक योग महोत्सव कुलड़ी के राधाकृष्ण मंदिर सभागार में होगा । जहां प्रशिक्षक कोमल सेमवाल के निर्देशन में योगाभ्यास किया जाएगा। अंतिम दिन 30 जून को स्वस्थ भोजन प्रदान किया जाएगा और उपस्थित लोगों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगा इंस्ट्रक्टर मसूरी की बेटी और बीए योगा और मास्टर्स कर रही हैं और मुंबई से लेकर कई शहरों में जुम्बा ताइक्वांडो ब्लैक बैंड, किक बॉक्सिंग प्लेयर योग की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उन्होंने यहां सहयोगात्मक योग महोत्सव संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लेने के लिए कोमल सेमवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। और इससे मसूरी के लोगों को जरूर फायदा होगा और कई बीमारियों से निजात मिलेगी। आने वाले वर्ष में एक बड़े पैमाने पर योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग महोत्सव नैनीताल, देहरादून आदि में होता है, ऋषिकेश पूरे विश्व में प्रसिद्ध है लेकिन मसूरी में ऐसा नहीं था, इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. योग प्रशिक्षक कोमल सेमवाल ने इस अवसर पर कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक है। अगर आपके शरीर में कोई समस्या है तो यह कमर दर्द, घुटनों का दर्द, बीपी, शुगर आदि में लाभ देता है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है और अगर कोई डिप्रेशन में हैं, नींद नहीं आती तोे इससे लाभ मिलता है, जबकि योग आध्यात्मिक और मानसिक शांति में फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि योग करने से स्वस्थ रहने के कई फायदे होते हैं। इस मौके पर महामंत्री महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
समान नागरिक संहिता पर बोले सीएम धामी, सभी राज्य यूसीसी लागू करें, देश को इसकी जरूरत है

