गस्ती बैंड के समीप किलोमीटर 139 में 2 महीने से भारी वाहनों के लिए बंद था मार्ग

कैम्पटी से वीरेंदर वर्मा के द्वारा :

टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत कैम्पटी क्षेत्र का राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए के अधिकारियों द्वारा कैम्पटी क्षेत्र में मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों से अतिवृष्टि के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 में मसूरी से लेकर यमुनापुल तक कई जगहों पर सड़क की बड़ी बड़ी दिवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी व कैम्पटी फॉल मुख्य बाजार में भी सड़क स्थिती काफी दयनीय थी, साथ ही किलोमीटर 139 में सड़क का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 2 महीने से अधिक समय से भारी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका युवा मोर्चा नैनबाग मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण के द्वारा उपरोक्त संबंध में टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता कर मामले से अवगत करवाया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर राष्ट्रीय राजमार्ग के
अधिकारियों को निर्देशित कर उक्त स्थान पर तत्काल सड़क को पूर्ण रूप से संचालित करने के निर्देश दिये गये। जिसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार द्वारा स्वयं एनएच विभाग व राजस्व प्रशासन की टीम द्वारा
उक्त स्थान का निरीक्षण कर बताया कि भारी वर्षा के कारण किलोमीटर 139 में 2 महीने से भारी वाहनों का आवागमन बन्द था जिसमें जेसीबी मशीनों की सहायता से पहाड़ को काटकर मात्र दो/तीन दिनों में सड़क को भारी वाहनों के लिए खोल दिया
जायेगा। इस दौरान कानूनगो उपेंद्र राणा, राजस्व उप निरीक्षक राकेश सेमवाल, एनएच 707 ए के अवर अभियंता अमित कुमार, सरस्वती सजवाण, प्रदीप रावत, रमेश रौतेला, राजपाल बर्तवाल, दीपक रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।