राजीव डोभाल, नैनबाग
तहसील नैनबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी पट्टी लालूर की ग्रामीण महिलाओं द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में हस्तशिल्प व लघु उद्योग के माध्यम से अपना अपने परिवार का आजीविका का मुख्य साधन जोड़ा गया है। तथा क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है।
जय भवानी समूह टिकरी द्वारा 26 महिलाओं का इस संगठन में योगदान है। तथा राधा रानी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा इस वर्ष पिरूल (चीड़ की घास)से अनेक छोटी-बड़ी टोकरी गुलदस्ता फोटो फ्रेम आदि बनाने का कार्य तथा सिलाई के माध्यम से सूट व स्थानीय वेशभूषा घाघरा कुर्ता आदि का कार्य करके स्वरोजगार को आगे बढ़ाया जा रहा है। भाई बहन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समूह द्वारा इस वर्ष पिरूल सेअनेक प्रकार की राखियां बनाई गई है। जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
सोनम खन्ना अध्यक्ष राधा रानी समूह ने बताया कि पहली बार हमारे द्वारा पिरूल से 500 राखियां बनाई गई जिसमें हम लोगों को लगभग ₹5000 की आई प्राप्त हुई है। जिससे लगता है कि अगले वर्ष समूह द्वारा रखी बनाकर एक अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद जगी है।
समूह में अध्यक्ष सोनम खन्ना, कोषाध्यक्ष नीलम, सचिव रेखा धीमान, नीलम खन्ना उर्मिला देवी, दर्शनी देवी ,सुरमा देवी, रंजीता देवी,आदि महिलाएं समूह से जुड़ी है।

