पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला मल्ली बाजार में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां धारचूला में भारी बारिश के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो घर पूरी तरह से ढह गए हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम तेज बारिश के बाद पहाड़ से मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे. घर में मौजूद सदस्यों को किसी तरह घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं अब प्रकृति के कहर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
गनीमत रही कि लोग समय से घर से निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कुछ ही देर में मलबा आने से दोनों मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई अन्य घरों को भी मामूली नुकसान हुआ है। मलबा आने के बाद 14 अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है, जहां पुलिस प्रशासन घरों को खाली करवा रहा है.
मलबा गिरने से मल्ली बाजार निवासी नारायण लाल वर्मा का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं. लोगों के बीच चीख-पुकार मची हुई है। लोग घर से भाग रहे हैं। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर स्थिति का जायजा लेने में जुटा है.
मसूरी : राधाकृष्ण मंदिर में कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने तीज उत्सव का आयोजन किया

