चमोली/बद्रीनाथ धाम: प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव डा. पीके मिश्रा तथा सलाहकार भाष्कर खुल्बे, पीएमओ में संयुक्त सचिव मंगेश घिल्डियाल और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरूवार दोपहर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किये।
अधिकारियों ने भगवान बद्रीविशाल की स्वर्ण आरती में भाग लिया और उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद मंदिर समिति की ओर से अधिकारियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया.
पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारीगण दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये थे उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम महानिर्माण योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक तथा प्रगति रिपोर्ट तलब की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मास्टर प्लान के कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
जन औषधि केंद्र: सिर्फ 5000 निवेश कर हर महीने कर सकते हैं मोटी कमाई, सरकार भी करती है मदद

