राजीव डोभाल :
तहसील नैनबाग के अंतर्गत नैनबाग बाजार के श्रीकोट पंतवाड़ी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर लोक निर्माण विभाग व तहसील प्रशासन द्वारा हाई कोर्ट के निर्देश पर रोड के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित नाप करते हुए लाल क्रॉस के निशान मकानों दुकानों में लगाए गए तथा कुछ दिन बाद सभी को लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस देते हुए कुछ दिन की समय अवधि देते हुए विभाग की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा । जबकि कुछ भूस्वामियों लोगों द्वारा उक्त रोड पर स्वयं भी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
टिहरी के नैनबाग छेत्र में आजकल अतिक्रमण को लेकर अभियान चल रहा है, पिछले दिनों लालूर छेत्र में प्रशासन ने लोगो के अतिक्रमण हटाए थे और अब नैनबाग के मुख्य बाजार में लाल निशान लगाए।
इस मौके पर बचन सिंह मलियाल अमीन लोक निर्माण विभाग, पवन राणा राजस्व उप निरीक्षक नैनबाग, गोपाल सिंह पवार, तेन सिंह कैंतुरा,किशोरी लाल कवि, आदि थे।

