चमोली : चारधाम यात्रा 2023 के सुचारू और सुरक्षित समापन के लिए शुक्रवार को बदरीनाथ में सीजनल कोतवाली का विधिवत उद्घाटन किया गया. पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में शुक्रवार को कोतवाली बद्रीनाथ का पूजा पाठ से शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर में श्रमदान किया था। चारधाम यात्रा के सुरक्षित समापन के लिए बद्रीनाथ में सीजनल पुलिस थाना स्थापित किया गया है।
बता दें कि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुल रहे हैं। चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार से सीजनल कोतवाली शुरू हो गई है. बदरीनाथ धाम पर कोतवाली शुरू होते ही पुलिसकर्मी काफी उत्साहित नजर आए। कंचनगंगा के पास पत्थरों से बदरीनाथ हाईवे अवरूद्ध हो गया है। जिससे पुलिस कर्मियों को पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। पर्यटन सीजन में बद्रीनाथ धाम में भीड़ को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कुछ दिन पहले धाम में सीजनल थाना शुरू करने की बात कही थी. साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए धाम परिसर में सीजनल थाना शुरू किया गया है.
बद्रीनाथ थाने में पदस्थ वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण ने बताया कि थाना शुरू करने के लिए वर्तमान में एक अतिरिक्त पुलिस उपनिरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षक, पांच आरक्षक, बीस होमगार्ड तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि कंचनगंगा के पास बदरीनाथ हाईवे आज शाम तक खुलने की पूरी संभावना है.
उत्तराखंड कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में मिले 108 नए संक्रमित, एक की मौत, 283 एक्टिव मरीजों की संख्या

