टिहरी : शुक्रवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य लाइन विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक ली. बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं जिला विकास अधिकारी टिहरी की उपस्थिति में समस्त प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यक्रम पदाधिकारी, उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, समस्त प्रखंड मिशन प्रबंधक एनआरएलएम से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एनआरएलएम के संबंध में विधायक निधि एवं सांसद निधि के कार्यों सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्य विभागों के कार्यों की नियमित बैठक कर सभी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों से बैठक कर निर्धारित लक्ष्यों को धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये.

बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

