टिहरी गढ़वाल : रा.इ.का. डांगी, ग्राम पंचायत क्वीडांग, विकासखण्ड भिलंगना में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर के बाद ग्राम सेमल्थ पहुंचकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा स्थानीय स्तर पर कृषि, बागवानी, पर्यटन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को तलाशा.
इस दौरान जिलाधिकारी ने मुकुन्द उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर उद्यान में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों जैसे कीवी, आम, अमरूद, नीबू, आंवला, केला आदि की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद जय प्रकाश कुकरेती द्वारा ग्राम सेमल्थ तोक रूईंस में बनाए गए होमस्टे का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, बस उन्हें तलाशने और विकसित करने की जरूरत है. स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने से उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पलायन भी कम होगा।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सेमल्थ रामदयाल गौड़ ने गांव सेमल्थ से तोणखण्ड एवं हुलाणाखाल बैंड तक सड़क निर्माण, कोल्ड स्टोरेज लगाने, मोबाइल टावर लगाने का अनुरोध किया.
इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, बीडीओ भिंलगना, प्रधान सेमल्थ सुधीर नौटियाल सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

