परोगी :
अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति की एक मत्वपूर्ण बैठक आज प्राइमरी स्कूल परोगी में संपन्न हुई जिसमे तय किया गया की इस बार परोगी शरदोत्सव का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर होना तय हुवा है। समिति की अगली बैठक 11 अक्टूबर को होंगे जिसमे की आगे की चर्चा की जाएंगे। आज की बैठक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विक्रम सजवाण की अध्यक्षता में हुई जिसमे की परोगी शरदोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा हुई। विगत कई वर्षो से अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में परोगी शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष विक्रम सजवाण ने बताया की इस प्रकार के छोटे मोटे आयोजनों से छेत्र की प्रतिभा आगे आती है, और साथ में छेत्र के विकाश में एक अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा की एक बार का समारोह भव्य होगा जिसमे की छेत्र की साथ अन्य प्रदेशो की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।

परोगी शरदोत्सव को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला खासतोर पर युवा वर्ग, अठजुला छेत्र के युवाओ की मांग पर इस बार बैठक का आयोजन किया गया युवा वर्ग काफी समय से इस आयोजन के होने की मांग कर रहे थे।
बैठक में सुरेश सजवाण प्रधान बेल, सुंदर सिंह चौहान, राजेश सिंह सजवाण, सियालाल पूर्व प्रधान, आनंद सिंह रावत, कन्हैया सिंह राणा,आनंद सिंह सजवाण, राकेश तोमर,भारत सिंह रावत, रणवीर सिंह सजवाण, विनोद राणा, कमल सिंह रावत, प्रीतम रावत, रामचद्र सिंह रावत (प्रधान ), रामचंद्र सजवाण आदि लोग मौजूद रहे

