देहरादून : मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर बैठक की. मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि उन गांवों में किन सेवाओं की तत्काल जरूरत है.

मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल विद्यालय शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और कौन-कौन सी गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, उस दिशा में भी काम किया जाए. उन्होंने वाइब्रेंट विलेज की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है.

मुख्य सचिव ने कहा कि इन गांवों के लिए ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि हर वाईब्रेंट गांव के लिए एक हेलीपैड तैयार किया जाए। इन गांवों में ब्रेकफास्ट टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ी योजनाओं को लागू किया जाए। इन क्षेत्रों में बुग्याल एवं ट्रेकिंग मार्ग विकसित कर क्षेत्र के निवासियों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।उन्होंने कौशल विकास विभाग को क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष अभिनव कुमार, सचिव नितेश झा, सचिन कुर्वे, दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं विजय कुमार यादव सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे.

हादसा : अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक की मौत