टिहरी : सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया. इस अवसर पर लगभग 34 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया. दर्ज शिकायतें सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि विभागों से संबंधित थीं.
जनता दरबार कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गेंवली (पाव) द्वारा ग्राम पंचायत गेंवली (पाव) व राजस्व ग्राम जगेठी मंे विद्युत लाईनांे के मरम्मत व पोल स्वीकृति, सदस्य जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल रघुवीर सिंह रावत ने ग्राम पंचायत घनसाली अंतर्गत हनुमान मंदिर पर लगाये गये पुराने हैण्डपंप खुलवाने, ग्राम प्रधान मंज्याड़ी नैलाचामी ने विकासखण्ड भिंलगना के अन्तर्गत ग्रा.पं. मंज्याड़ी के क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का निर्माण करवाने का अनुरोध किया गया .

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालन यंत्री जल संस्थान एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई को इन मामलों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सदस्य जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल रघुवीर सिंह रावत ने शहर क्षेत्र में चम्बा-मसूरी मार्ग पर अतिक्रमण कर बंद 06 दुकानों को खोलने की मांग की, जिस पर कार्यपालक अभियंता लोनीवी चम्बा को संबंधित से संपर्क कर मौके पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
घोंटी में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण नहीं होने के मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी टिहरी को भेजा गया था. ग्राम पंचायत कोलधार के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल योजना एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति की जांच कराने का अनुरोध किया, मामले पर जिलाधिकारी ने एई जल संस्थान टिहरी को 10 नवंबर को शिकायतकर्ता के साथ उपस्थित होकर स्थल निरीक्षण के बाद डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. .
सीएमओ डॉ. संजय जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी,एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के.ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

