विष्टौसी जिला पंचायत उप चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार का स्वागत एवं अभिन्नदन कार्यक्रम

पंतवाडी :
आज पंतवाडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष मे नैनबाग मंडल के द्वारा पंतवाडी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया और साथ में विष्टौसी जिला पंचायत उप चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार स्वागत एवं अभिन्नदन भी किया गया।

जैसा आपको विदित हो की पंचायत उप चुनाव अधिसूचना जारी होने की बाद विष्टौसी जिला पंचायत उप चुनाव में भाजपा ने देवेन्द्र पंवार को अपना प्रत्याशी अधिकृत किया। उसी को देखते हुए आज नैनबाग मंडल के द्वारा पंतवाडी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे की पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया औरविष्टौसी जिला पंचायत उप चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार का स्वागत एवं अभिन्नदन किया गया इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

भाजपा नैनबाग मण्डल के अध्यक्ष करण कंडारी ने कहा है की हम सभी लोग आज पंडितदीनदयाल उपाध्याय जयंती पर यहाँ एकत्रित हो कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा की उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। उन्होंने कहा दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था।

नैनबाग मण्डल के अध्यक्ष करण कंडारी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस बार विष्टौसी जिला पंचायत उप चुनाव मे भरी मतों से विजय होंगे और उन्होंने कहा की छेत्र में भाजपा और देवेंद्र पंवार की लहर है। क्योकि कुछ लोगो द्वारा षड़यंत्र रचा गया था वो उसमे खुद ही फंस गए।

भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार देवेन्द्र पंवार बताते है की में एक साधारण परिवार से आता हु में पार्टी और अपने छेत्रिय पार्टी कार्यकर्ता का धन्यवाद काऊंगा की उन्होंने मेरेको इस योग्य समझा। उन्होंने कहा है की मेरा जीवन काफी शंघर्षपूर्ण रहा है और मेरे उप्पर लगाए गए आरोपों के लिए में पूरी चार साल लड़ा और अनंतः जीत सचाई की हुई और अब में अपनी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में हु। मेरे साथ छेत्र की जनता है और इस बार में भारी मतों से विजय होऊंगा।
इस अवसर पर पार्टी की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे सबने अपने अपने विचार रखे और पार्टी कैंडिडेट के एकजुट होकर काम करने की बात कही।

देवेन्द्र पंवार का चुनाव निशान

इस अवसर पर करण कंडारी मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र पंवार प्रत्याशी , बलबीर रावत , गम्भीर चौहान, राजेश अग्रवाल, हरदेव पंवार, उपेंद्र हनुमंन्ति, सुरजन कंडारी,अरविंद कंडारी ,बलबीर राणा, प्रितम भंडारी, तारा चंद रमोला ,सुदंर सिह नेगी, विरेन्द्र पंवार, गम्भीर सजवाण, मिजान हनुमंन्ति, अनिल रखवत, आदेश असवाल, सुरेश रावत ,सुनील हनुमंन्ति, विरेन्द्र गौड आदि