उत्तरकाशी जिले के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुछ बच्चों के घायल होनेकी सूचना है जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन राजगढी के पास पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन मेंबनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी।
सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मचगई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। यूटिलिटी चालक भी गाड़ी में फंसा हुआ था, उसेभी स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल दिया गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनकाप्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


