उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जनपद उत्तरकाशी में एक बार भूकंप के झटकों ने यहां के वासियों की नींद उड़ाई है। उत्तरकाशी में रात 3:49 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद उत्तरकाशी में अभी कहीं पर किसी प्रकार की कोई नुकसान संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है ।
इससे पहले मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।