टिहरी/धनौल्टी : उत्तराखंड में भाजपा सरकार के अनूठे एक वर्षीय कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने जौनपुर विकासखंड में जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई विभागों के स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया.
आयोजित कार्यक्रम में धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र व्यक्ति को वह सुविधा देना है, जिसके वह हकदार हैं. उन्होंने अधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना है कि आखरी व्यक्ति को उनकी थीम के मुताबिक हर योजना का उचित लाभ मिले, जिसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशुपालकों सहित राज्य आन्दोलनकारियों एवं कृषि में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का अभिनंदन किया गया तथा 5 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत किट प्रदान किये गये. इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर एसडीओ मसूरी वन प्रमंडल उदय गौड़ ने सरकार व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता से साझा की.
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, मीरा सकलानी, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से लाभ उठाने का अनुरोध किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह कठैत, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष निहाल सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, ओबीसी मोर्चा के उपपाधुक्ष खेमराज भट्ट, मंत्री खेमराज पुजारी, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़, जयेंद्र विजलवान, मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवाण, मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, जयप्रकाश नौटियाल, हरभजन सिंह पंवार, जनक बिष्ट, बीरेंद्र राणा, हीरामनी गौड़, ग्राम प्रधान जयदेव गौड़, शक्ति केंद्र संयोंजक चंदरसिंह रावत, मीजान सिंह, महावीर, गोबिंद सिंह राणा, सुमन गौड़, शोभना देवीसहित अन्य कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे ।

